फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में नव विहहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विहहिता की मौत

Thu, 28 Feb 2019 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नव विहहिता की मौत
विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुआरी में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद सिद्धार्थनगर थाना उसका के गांव कटहा टोला इमिलिया निवासी राममिलन ने अपनी पुत्री मनीषा की शादी दो वर्ष पहले थाना क्षेत्र कोल्हुई के गांव महुआरी निवासी सूरज के साथ की थी। कुछ माह पहले मनीषा ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिवार के भरण पोषण के लिए सूरज हैदराबाद एवं उसके पिता राममिलन मुंबई में काम करते हैं। घर पर सास कैलाशी देवी के साथ मनीषा रहती थी। इस बीच मंगलवार की रात मनीषा की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार की की तैयारी चल रही थी। इसी बीच जानकारी मिलने पर मनीषा के पिता राममिलन सपरिवार पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष भारत भूषण यादव ने बताया कि मनीषा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता के गले पर रस्सी से कसे जाने जैसे निशान देखे गए हैं। उसके कमरे में सामान भी बिखरे हुए थे। इस मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed