{"_id":"6b086ff565a4fb29dc0bfcd8","slug":"one-dead-four-injured-as-speeding-tempo-overturns-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108510-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार टेंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार टेंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
लेजर वैली कट के पास हुआ हादसा, टेंपो में सवार थे 15 लोग, चालक मौके से भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लेजर वैली कट के पास बुधवार रात तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान बिहार के जमुई के बलियाडीह गांव निवासी मोहम्मद नैय्यर के रूप में हुई है। वहीं, चारों घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों ने बताया कि नैय्यर दिल्ली के कापसहेड़ा में रहते थे बैग बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। बुधवार दोपहर वह अन्य कर्मचारियों के साथ टेंपो से कापसहेड़ा से कंपनी जा रहे थे। टेंपो में करीब 15 लोग सवार थे। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग हो गया। परिजनों के अनुसार, नैय्यर शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। उनका परिवार गांव में रहता है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।