Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Retired ADO Panchayat dies after being run over by a train

Etawah News: सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 26 Nov 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Retired ADO Panchayat dies after being run over by a train
फोटो07:: विद्याराम पाल। फाइल फोटो
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत की राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। उनकी पोती की 2 दिसंबर को शादी होनी है, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी विद्याराम पाल (82) पंचायत विभाग में एडीओ पंचायत के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह शिवा कॉलोनी के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद परिजनों को सूचना दी। उनके बेटे सुरेश चंद ने बताया कि वह बीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात हैं। सुरेश चंद इन दिनों मणिपुर में अपनी तैनाती पर हैं।
विज्ञापन

बेटे सुरेश चंद ने आशंका जताई कि पिता को कम सुनाई देता था। संभवतः इसी कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए और हादसे का शिकार हो गए। हादसे की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी वेदवती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed