{"_id":"5c6306d5bdec22738c0f1e57","slug":"41549993685-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में लगी आग, किसान की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में लगी आग, किसान की जलकर मौत
Tue, 12 Feb 2019 11:18 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
फुल्ली प्रसाद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव बलहीखोर के टोला चमकनपुर के चार सौ मीटर दूर पश्चिम सिवान में स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार को दिन में करीब बारह बजे अचानक लग गई। आग से गन्ने के खेत में कार्य कर रहे किसान की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किसान की बहू भी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसको ग्रामीणों के सहयोग से निजी वाहन द्वारा इलाज के लिए सीएचसी निचलौल लाया गया। जहां पर बहू की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के फुल्ली प्रसाद (62) गन्ने के खेत में कार्य कर रहा था। गन्ने के इकट्ठे पत्ते को जलाने के लिए उसने आग लगाई। तभी आग ने शेष खड़ी गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। फुल्ली प्रसाद फसल को बचाने के लिए आग बुझाने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान भी आग की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ससुर फुल्ली प्रसाद के लिए खाना लेकर आई बहू कमलावती देवी ससुर बचाने के प्रयास में झुलस गई। बच्चे सरोज, कंचन, अनीता व गोलू को रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इस संबंध में उप निरीक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं तहसीलदार राहुल देव भट्ट ने बताया कि घटना के बारे में जांच-पड़ताल की गई। पूछताछ में गांव के लोगों ने बताया कि किसान फुल्ली प्रसाद गन्ने के सूखे पत्ते को खेत में इकठ्ठा कर रहा था। कुछ पत्ते को इकठ्ठा नहीं कर पाया तो उसमें आग लगा दिया। थोडी देर में आग ने पास के गन्ने के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। वह आग को बुझाने का प्रयास करने लगा, जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई। उसे बचाने गई बहू भी गंभीर रूप से झुलस गई।