फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गोली मार कर संचालक लूट

गोली मार कर संचालक लूट

Tue, 30 Apr 2019 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
गोली मार कर संचालक लूट
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर हत्या, लूट
विज्ञापन

फोटो:-
फरेंदा-धानी मार्ग पर दिन दहाड़े लूट व हत्या की घटना को लेकर लोगो में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा (महराजगंज)। छितही बुजुर्ग चौराहे के पास विश्रामपुर में सोमवार को दिन दहाड़े फिनो पेमेंट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद असलहा लहराते हुए बदमाश धानी ढाला की तरफ भाग गए। दिन दहाड़े हत्या के बाद हुई इस घटना से दहशत का माहौल हो गया। घटना की सूचना पाते ही एसपी रोहित सिंह साजवान भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल के बगल में स्थित पेट्रोल पंप की सीसीटीवी को भी खंगाला गया। इसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। लूटी गई रकम की सही जानकारी समाचार लिखते वक्त तक नहीं मिल पाई थी।

कैम्पियरगंज क्षेत्र के बनकटा निवासी 28 वर्षीय चर्तुभुजी उर्फ विद्यार्थी फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी विश्रामपुर चौराहे पर फिनो पेमेंट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते थे। सोमवार दोपहर 12:30 बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और असलहा सटाकर संचालक से रकम लूटकर बाइक पर बैठने जा रहे थे। इस बीच संचालक ने शोर मचाते हुए बदमाश पर लोहे के रॉड से पीछे से वार कर दिया। साथी को कबर दे रहे बदमाश ने संचालक पर फायरिंग कर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज को सुनकर अगल-बगल के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रोहित सिंह साजवान, सीओ अशोक कुमार मिश्रा और एसओजी टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है। थानेदार आशुतोष सिंह ने कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के पर्दाफाश के लिए टीम गठित की गई है। मृतक के भांजे रवि की तहरीर पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed