{"_id":"5bb26dbc867a5570e80f6e7b","slug":"21538420156-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस तामिल कराने गये पुलिस कर्मीयो से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटिस तामिल कराने गये पुलिस कर्मीयो से हाथापाई
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटिस तामिल कराने गए पुलिसकर्मियों से हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। पिपरपाती गांव में नोटिस तामिल कराने गए श्यामदेउरवा थाने में तैनात सिपाहियों के साथ श्रवण और उसके परिवार वालों ने हाथापाई की। श्यामदेउरवा पुलिस ने दोनो सिपाहियों की तहरीर पर श्रवण सहित उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया।
रविवार को देर शाम श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी श्रवण के घर श्यामदेउरवा थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रयाग दत्त चौबे और कांस्टेबल द्वारिका प्रसाद चौबे नोटिस तामिल कराने के लिए गए। इस दौरान किसी बात को लेकर श्रवण और पुलिस कर्मियों में विवाद पैदा हो गया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। थाने लौटे हेड कांस्टेबल प्रयाग दत्त और कांस्टेबल द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर श्यामदेउरवा पुलिस ने श्रवण पुत्र धनई, आशा देवी पत्नी श्रवण, अविनाश पुत्र श्रवण, अनुराग पुत्र श्रवण, राजकुमार पुत्र राधेश्याम, राबड़ी पत्नी राधेश्याम के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव ने बताया कि सिपाहियों से दुर्र्व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में श्रवण सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।