फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डंडा नदी में डूबकर युवक की मौत

डंडा नदी में डूबकर युवक की मौत

Sat, 02 Jun 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
डंडा नदी में डूबकर युवक की मौत
river

विज्ञापन

अड्डा बाजार (महराजगंज)। नौतनवां थाना क्षेत्र के चंडीथान के पास भारत-नेपाल सीमा के डंडा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। साथ गए गांव के लड़कों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी। शव बहकर नेपाल क्षेत्र में चले जाने के कारण परिजनों को नहीं मिल सका। नेपाल पुलिस की ओर से कार्रवाई पूरी करने के बाद शव देने की बात कही गई।
अराजी महुअवा का निवासी संतोष प्रजापति (22) की शनिवार को दिन में करीब चार बजे डंडा नदी में नहाने गया था। उनके साथ गांव के कुछ लड़के भी थे। संतोष चंडीथान एसएसबी बीओपी से 250 मीटर दक्षिण पगडंडी रास्ते सीमा के डंडा नदी के तट पर पहुंचा। यहां वह नदी में नहाने के लिए कूदा। बरसात का पानी बढ़ने के कारण नदी में बहाव तेज था। वह गहराई में चला गया और डूबने गया और बहकर नेपाल क्षेत्र में चला गया। लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन नेपाल क्षेत्र होने के कारण शव को नेपाल पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों को शव नहीं मिल पाया। नेपाल पुलिस ने कार्रवाई पूरी होने के बाद शव देने की बात कही। नौतनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव नेपाल के जिला रूपंदेही पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार नेपाल के भैरहवा से परिजनों को सुपुर्द की जाएगी। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता मंहगू को नियम की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

-------------------
बगीचे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
मिठौरा। सदर कोतवाली थाना के ग्राम सभा भागाटार टोला अमतहां में ग्राम सभा के उत्तर बगीचे में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने आम के पेड़ में फंदे से लटकती हुई एक युवक की लाश देखी। गांव के लोगों ने उसकी शिनाख्त मुकेश पुत्र रामनाथ (20 ) के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का दाह संस्कार कर दिया। भागाटार टोला अमतहा निवासी मुकेश दिल्ली में रहकर काम करता था। वह एक महीना पहले घर आया था। वह माता-पिता के दो भाई, दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। चौकी प्रभारी सिंदुरिया राम सहाय चौहान का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed