{"_id":"6b09cab36979f40c900528b4","slug":"head-on-collision-between-two-bikes-two-critically-injured-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-170253-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर रूप से घायल
Fri, 27 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
बल्दीराय/वलीपुर। मुसाफिरखाना देवरा मार्ग पर शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान बीही निवासी विनोद कुमार, और आलामऊ निवासी शाहनवाज अहमद के रूप में हुई है। दुर्घटना पूरे फत्ते भरसैयां मजरे नंदौली के पास हुई। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचायात्डॉ. अशोक मिश्रा ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सकीय जांच में हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें आमने-सामने से आ रही थीं और तेज टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने था। घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रशासन ने बल्दीराय पुलिस को घटना की जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।