Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Census worker attacked with a knife; in critical condition

Sant Kabir Nagar News: जनगणना कर्मी पर चाकू से हमला, गंभीर

Fri, 27 Nov 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Census worker attacked with a knife; in critical condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत में जनगणना कार्य के लिए लगाए गए एक कर्मचारी पर शुक्रवार दोपहर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में कर्मचारी के गले पर गंभीर चोट आई है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी होने पर नगर पंचायत के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी थाने पहुंच गए और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर कार्यालय सहायक के पद पर तैनात रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वह जनगणना से संबंधित कागजात पहुंचाने के लिए फल मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सूरज नाम के युवक ने अकारण उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गले पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमले के दौरान युवक ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी आक्रोशित हो गए। राजेश श्रीवास्तव, दिवाकर मिश्र और अवनीश त्रिपाठी समेत एक दर्जन से अधिक कर्मचारी थाने पहुंच गए। कर्मचारियों ने कहा कि दिनदहाड़े सरकारी कार्य में लगे कर्मचारी पर चाकू से हमला होना गंभीर मामला है।

इस तरह की घटना से अन्य कर्मचारियों में भी असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। उन्होंने आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed