फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हत्या के आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार

हत्या के आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार

Wed, 27 Feb 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस ने मंगलवार को पति-पत्नी को गिरफ्तार कर रामआशीष हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। वारदात में प्रयुक्त हसिया भी बरामद कर लिया गया है।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने मंगलवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि ग्राम मटीहनवा के टोला पश्चिम अहिरावल में नौ जनवरी को सरसों के खेत में रामआशीष का शव मिला था। उसके गर्दन और गुप्तांग पर चोट के निशान थे। मृतक के बाबा हरीराम प्रसाद की तहरीर के आधार पर बृजमनगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि मृतक रामआशीष का अपने पड़ोसी के बेटी से प्रेम संबंध था। शक के आधार पर जब कपिलदेव से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं माना। छह जनवरी को उसे अपने घर बुलाया और पत्नी के साथ मिलकर हासिया से गला काट कर उसकी हत्या कर दी। शव को दो दिनों तक पुआल में छुपाए रखा और मौका पाकर गांव के ही बसंत के सरसों के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed