{"_id":"5b4f8d464f1c1b572f8b5462","slug":"191531940166-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं न खरीदने के आरोप में केंद्र प्रभारी बहदुरी के विरूद्घ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं न खरीदने के आरोप में केंद्र प्रभारी बहदुरी के विरूद्घ केस दर्ज
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गेहूं तौल न कराने पर केंद्र प्रभारी पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के निर्देश पर बृृजमनगंज के सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ने साधन सहकारी समिति बहदुरी के केंद्र प्रभारी के खिलाफ कोल्हुई थाने में केस दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत महुआरी के किसान बंश गोपाल सिंह ने फरेंदा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम को शिकायती पत्र देकर केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाया कि 20-25 दिन दौड़ाने तथा सभी कागजी कार्रवाई पूरा कराने के बाद भी गेहूं नहीं तौला गया। किसान की शिकायत पर डीएम ने संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि डीएम को दिए शिकायती पत्र में किसान ने आरोप लगाया है कि समर्थन मूल्य योजना के तहत अपने गेेेहूूं की तौल करवाने के किए केंद्र पर 20-25 चक्कर लगाया। उसी बीच आदेश हुआ कि 30 क्विंटल से अधिक गेेेहूं तौल कराने के लिए एसडीएम से आदेश कराना होगा। एसडीएम से आदेश भी कराया गया लेकिन केंद्र प्रभारी ने गेहूं का तौल नहीं कराया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विजय नारायण पांडेय को साधन सहकारी समिति बहदुरी के प्रभारी संतराम के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।