फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गांव में प्रेमी युगल के थर्ड डिग्री टार्चर का वीडियो वायरल

गांव में प्रेमी युगल के थर्ड डिग्री टार्चर का वीडियो वायरल

Thu, 30 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांव में प्रेमी युगल के थर्ड डिग्री टार्चर का वीडियो वायरल
पिटाई करने के पांच आरोपी हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

वीडियो में पीटा जाने वाला युवक जेल में है बंद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव का ही एक युवक भगा ले गया था। किशोरी के घर वाले गोरखपुर से दोनों को पकड़ लाए और दोनों को बेरहमी से पीटा। इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। तीन दिन पहले पुलिस ने किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में उसे जेल भेज दिया। मंगलवार को पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक के घरवालों की तहरीर पर किशोरी के परिवार के पांच लोगों को केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

हैरानी की बात है कि वीडियो में पुलिस के सामने ही लोग अपशब्दों की बौछार करते हुए युवक को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। युवक उनके सामने लोगों से दया की भीख मांग रहा है लेकिन किसी ने उस पर नरमी नहीं दिखाई। भीड़ के हटने के बाद युवक किसी तरह उठकर खड़ा होता है, लेकिन बेरहमी से पिटाई के कारण ठीक से चल नहीं पाता है। करीब दो मिनट के वीडियो में किशोरी भी युवक के पास बैठी हुई दिखती है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद जेल गए युवक के घरवालों की तहरीर पर केस दर्ज कर किशोरी के घर के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed