{"_id":"6b0c69d81f0167f4b3011f1b","slug":"young-man-attending-a-friends-wedding-dies-in-an-accident-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-164155-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दोस्त की शादी में आए युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दोस्त की शादी में आए युवक की हादसे में मौत
Sun, 29 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। अयोध्या हाईवे पर शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गौरियामऊ से अयोध्या की ओर हाईवे पर गलत दिशा में आ रहे बाइक सवारों को लोहियापुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गौरियामऊ निवासी आकाश रावत (20) को मृत घोषित कर दिया। जबकि इसी गांव के अर्जुन कुमार (35) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार दोनों युवक बाइक से अयोध्या की तरफ जा रहे थे। आकाश छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके माता-पिता गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। आकाश भी गुजरात से गांव आया था।
वह पड़ोस में रहने वाले जसकरन के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचा था। गांव में उसकी दादी सावित्री, चाचा राजितराम और छोटी बहन नंदनी रहती हैं। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है।