फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बढ़ता जा रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

बढ़ता जा रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

Thu, 21 Feb 2019 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
बढ़ता जा रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा
बढ़ता जा रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा
विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला फूंका, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शिकारपुर में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शहर से गांव तक लोग आतंकवाद का पुतला जलाकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगा रहे हैं। बुधवार को भी लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाकर आतंकवाद का पुतला जलाया। शिकारपुर में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कुछ जगहों पर कैंडल जलाकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर आतंकवाद का पुतला फूंका। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तिरंगा लेकर लोगों ने पूरे चौराहे का भ्रमण किया। इस बीच कुछ देर के लिए गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर आवागमन रुका रहा। इस दौरान विजय मिश्रा, विनोद प्रजापति, रामनेवारे गुप्ता, नेवास वर्मा, महेंद्र, राकेश, सोनू मोदनवाल, गोपाल, रूपेश, छोटेलाल, सोमनाथ, बृजेश, गुड्डन, अजय, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरैना-घुघली प्रतिनिधि के अनुसार मदरसे के छात्रों ने घुघली में रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर आतंकवाद का पुतला फूंका। कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। संतोष श्रीवास्तव, कमलेश, शिवम श्रीवास्तव, कामेश्वर चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा बुजुर्ग स्थित आदर्श शंकर शिशु विद्यालय के छात्रों ने जुलूस निकाल कर पुलवामा के शहीदों को नमन किया। जुलूस गोपाल नगर, श्रीरामजानकी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड, हनुमान मंदिर, मिस्कारी टोला में भ्रमण कर विद्यालय पहुंचा। इस दौरान बच्चों ने मानव श्रृंखला बना कर सीआरपीएफ लिखा। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, लक्ष्मी देवी, शिल्पी, अंजू, बिंदू, साहिब, सलमा, अजय आदि मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय मदरसे के छात्रों ने आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मदरसे के प्रबंधक सैयद शब्बीर अली, प्रधानाचार्य मौलाना जियाउद्दीन, मौलाना इसराइल, मोहम्मद रजा, अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे। सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा बलुई-धुस के लोगों नेे बाइक जुलूस निकाला। सिंदुरिया चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। जुलूस बलुअही धुस से होकर चिउटहा, सिंदुरिया और रजवल होते हुए पुन: बलुअही धुस पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कृष्ण मुरारी, त्रिपुरारी दुबे, अखिलेश, हीरालाल, नन्हे तिवारी, सुचित पाठक, सुग्रीव आदि मौजूद रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सेंट मदर टेरेसा एकेडमी के बच्चों ने रैली निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। गांव ढेसो में श्री कालिका तिवारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भी रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार श्री विष्णु भगवान सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रद्युम्न नारायण पांडेय, एस के श्रीवास्तव, वशिष्ठ सिंह आदि मौजूद रहे।

लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार वनटांगिया खुर्रमपुर नर्सरी के युवाओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पिंटू, शिवशंकर, दिलीप, अनिल, भगवानदास, जयहिंद, मनोज, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed