फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दो सौ इकहतर प्रतिष्ठानों से करीब डेढ़ कुंतल पॉलिथीन जब्त

दो सौ इकहतर प्रतिष्ठानों से करीब डेढ़ कुंतल पॉलिथीन जब्त

Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दो सौ इकहतर प्रतिष्ठानों से करीब डेढ़ कुंतल पॉलिथीन जब्त
फोटो:-
विज्ञापन

271 दुकानों से डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त
चारों तहसीलों में अभियान चलाकर कराई गई दुकानों की जांच
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। शासन ने सूबे में 15 जुलाई से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के लिए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को जिले के चारों तहसीलों में अभियान चलाकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कराई। जांच के दौरान करीब डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सदर में 110, फरेंदा में 70, नौतनवां में 80 तथा निचलौल में 11 दुकानों की जांच कराई गई।
डीएम ने प्रतिष्ठानों की जांच के लिए संबंधित उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, थानेदारों तथा अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया था। सभी अधिकारियों ने अपने - अपने क्षेत्र में दुकानों की जांच की। जिन दुकानों में प्लास्टिक की थैली मिली, अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया।
विज्ञापन

सोनौली प्रतिनिधि के मुताबिक नौतनवां तहसील प्रशासन ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कराई। नौतनवां तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर 50 किग्रा प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि ने बताया कि एसडीएम निचलौल देवेश कुमार व तहसीलदार राहुल देव भट्ट के नेतृत्व में पुलिस व नगर पंचायत की टीम ने संयुक्त रूप से थाना रोड पर स्थित दुकानों की जांच की। जांच के दौरान 32 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार, थानाध्यक्ष गौतम सिंह, कर लिपिक जकाउल्लाह खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed