फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नशे धुत भतीजे ने चाची पर फेंका तेजाब

नशे धुत भतीजे ने चाची पर फेंका तेजाब

Fri, 07 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नशे धुत भतीजे ने चाची पर फेंका तेजाब
महराजगंज। नशे में धुत भतीजे की करतूत सुन हर कोई सहम गया। बस छोटी सी बात पर खफा हुआ भतीजा चाची की जान का दुश्मन बन बैठा। उसने चाची के ऊपर तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि तेजाब चेहरे पर नहीं पड़ा। तेजाब से झुलसी से उर्मिला पीएचसी घुघली में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी भतीजा फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम घुघली थाना क्षेत्र के बरवा चमैनिया गांव के जितेंद्र नशे में धुत होकर घर पहुंचे और गालियां बकनी शुरू कर दी। चाची उर्मिला ने विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया। बताया गया कि उसने चाची उर्मिला पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से उर्मिला के दोनों हाथ झुलस गए। गंभीर हालत में उर्मिला को घुघली पीएचसी में भर्ती कराया गया। घुघली पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेेजाब पीड़िता उर्मिला गांव की आशा कार्यकर्ता हैं। घुघली पीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार तेजाब अधिक तीव्रता का नहीं था। एसओ घुघली आरके सिंह ने बताया कि बरवा चमैनिया गांव की घटना में आरोपित जितेंद्र के खिलाफ धारा 324, 504 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed