{"_id":"6a9735cf3c3326ffa80766cd","slug":"couple-beaten-up-after-being-waylaid-due-to-an-old-enmity-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-184340-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर दंपती को पीटा
विज्ञापन
बाइक रोककर गाली-गलौज का आरोप, विरोध करने पर पीटा
बचाने पहुंची पत्नी को भी पीटा, दी जान से मारने की धमकी
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के जगतपुर उर्फ सलामतगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दंपती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले पीड़ित को पीटा फिर उसे बचाने पहुंची पत्नी को पीटकर जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार, जगतपुर उर्फ सलामतगढ़ की निवासी कुसुमा देवी ने चौक थाने की पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 27 अगस्त 2026 को उसका पति योगी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसके पति को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए रास्ता रोक लिया।
पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पति को लाठी व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। पति के चेहरे और आंख के आसपास गंभीर चोटें आईं। मारपीट की जानकारी होने पर कुसुमा देवी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर पति को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला को भी मारापीटा। इस बाबत थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। अभियोग पंजीकृत कर आगे कार्यवाही की जाएगी।