{"_id":"60b52acf8ebc3e1f571f973b","slug":"corona-vaccine-maharajganj-news-gkp3964288101","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 साल से अधिक उम्र वालों को आज लगेगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 साल से अधिक उम्र वालों को आज लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

ब्लॉकवार बनाई गई टीका लगाने की व्यवस्था, पहले दिन 1200 टीका लगाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 18 से 44 साल के लोगों को मंगलवार से टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। ब्लॉकवार टीकाकरण होगा। 1 जून से लेकर 5 जून तक 8 सत्र में टीकाकरण होगा। प्रत्येक दिन के 1200 लक्ष्य के अनुसार पांच दिन में 6000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है। टीकाकरण केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे टीकाकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि मंगलवार को बृजमनगंज, धानी, घुघली, निचलौल, परतावल, फरेंदा, नौतनवां, जिला अस्पताल में टीका लगाया जाएगा। वहीं सिसवा, रतनपुर, पनियरा, मिठौरा, लख्मीपुर सीएचसी पर टीकाकरण की व्यवस्था नहीं है। टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। मीडिया कर्मियों को कलेक्ट्रेट सभागार में टीका लगेगा, वहीं बैंक कर्मियों को विकास भवन में, बीएसए कार्यालय एवं न्यायालय परिसर में केंद्र बनाकर टीका लगाने की व्यवस्था है। 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों के पिता को निचलौल, फरेंदा, रतनपुर, परतावल एवं बीएसए कार्यालय के टीका लगाया जाएगा। कोविशील्ड टीका सभी को लगाया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों को लगेगा टीका
महराजगंज। कोरोना संक्रमण एवं महामारी को देखते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी उज्जवल कुमार करेंगे। प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि मीडिया कर्मियों के कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें 18 वर्ष से ऊपर सभी मीडिया कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों से कैंप स्थल पर पहुंचकर टीकाकरण कराने की अपील की। वहीं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महासचिव रवि प्रताप सिंह ने भी पत्रकारों से कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे लगवाने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क हमेशा लगाएं