फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction of police station building not started even after foundation stone laying

Maharajganj News: शिलान्यास के बाद भी शुरू नहीं हुआ थाना भवन का निर्माण

Sun, 18 Aug 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Construction of police station building not started even after foundation stone laying
सिंदुरिया। जनपद के 19वें थाना सिंदुरिया को वर्ष 2021 में फरवरी माह में पुलिस चौकी से थाना में परिवर्तित किया गया, लेकिन तीन वर्ष बाद भी चौकी भवन में ही किसी तरह थाना संचालित किया जा रहा है। अस्थायी तौर पर हवालात, मालखाना, बैरक, कार्यालय, मेस आदि उसी समय से चौकी के कच्चे मकान में बनाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जनवरी 2024 में शासन ने भवन निर्माण के लिए सिंदुरिया के राम-जानकी मंदिर के बगल में जमीन चिह्नित करते हुए 9.80 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जाना है, लेकिन निर्माण के रूप में चिह्नित जमीन पर छह माह पूर्व ठेकेदार ने स्टोर रुम की दीवार चलाकर छोड़ दिया। उसके बाद से निर्माण कार्य ठप पड़ा है, जिससे यहां तैनात 82 पुलिसकर्मी किराए के कमरे के लिए सिंदुरिया कस्बे में भटकते देखे जाते हैं। थाना में आवासीय व्यवस्था न होने के कारण कुछ पुलिसकर्मी धनेवा स्थित पुलिस लाइन के आवास में रहकर यहां ड्यूटी करते हैं और कुछ किराये का कमरा लेकर रहने के लिए मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed