फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Constable reprimanded on complaint of extortion in passport verification

Maharajganj News: पासपोर्ट सत्यापन में धनउगाही की शिकायत पर आरक्षी को फटकार

Sat, 20 Dec 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Constable reprimanded on complaint of extortion in passport verification
नौतनवा। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने पासपोर्ट की रिपोर्ट लगाने में धनउगाही की शिकायत पर आरक्षी को जमकर फटकार लगाई और कार्यालय से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नौतनवा थाने का निरीक्षण करने आए सीओ ने थाना परिसर व असलहों की साफ-सफाई, फाइलों एवं अभिलेखों के रख-रखाव आदि का मुआयना करते हुए थाने के पुलिसकर्मियों से असलहे खुलवाए, स्थिति संतोषजनक मिली। सीओ ने पुराने मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि पासपोर्ट की रिपोर्ट लगाने के एवज में धनउगाही एवं मनमानी की शिकायत मिलने पर थाने के आरक्षी आरक्षी को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब की जा रही है। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, उपनिरीक्षक छोटेलाल, संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed