फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complete government work on time: Somendra Meena

राजकीय कार्यों को समय से करें पूरा : सोमेंद्र मीणा

Thu, 01 Feb 2024 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 Feb 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Complete government work on time: Somendra Meena
महराजगंज। एसपी सोमेंद्र मीणा ने कोल्हुई थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर ग्राम पंचायत रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर आदि अभिलेखों की पड़ताल की। इसी तरह कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण फाइलों एवं रजिस्टरों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। सीसीटीएनएस कार्यालय को चेक करते हुए साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस चौकी जोगिया बारी का निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी के कार्यालय में रखे अन्य महत्वपूर्ण फाइलों एवं रजिस्टरों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। बैरक एवं चौकी परिसर का साफ-सफाई रखने और राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने के लिए चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। चौकी संपतिहा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चौकी इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed