फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint filed against Deputy Registrar and others for getting the deed from a mentally challenged person

Maharajganj News: मानसिक विक्षिप्त से बैनामा कराने पर उपनिबंधक व अन्य के खिलाफ तहरीर

Fri, 29 Aug 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Deputy Registrar and others for getting the deed from a mentally challenged person
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों द्वारा जमीन बैनामा करा लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित के भतीजे ग्राम सभा महुअवा नंबर 1 निवासी रविंद्र ने नौतनवा थाने में तहरीर देकर उपनिबंधक और संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रविंद्र का कहना है कि उसके चाचा राजेंद्र मानसिक रूप से विक्षिप्त (पागल) हैं। सीएमओ कार्यालय से उनका प्रमाण पत्र भी बनवाया गया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इसका फायदा उठाकर 12 अगस्त को राजेंद्र की गांव में स्थित आराजी नंबर 753 रकबा 0.063 हेक्टेयर (करीब 15 डिसमिल) जमीन का अपने पक्ष में रजिस्ट्री बैनामा करा लिया। बैनामा के बदले मिलने वाली धनराशि भी दलाल ने हजम कर ली। उन्होंने नौतनवा पुलिस से उपनिबंधक समेत संलिप्त समस्त दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सत्यता के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपनिबंधक नौतनवा संदीप गौड़ का कहना है कि बैनामा के दौरान विक्रेता का बयान लिया गया था। उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed