{"_id":"6568e0c85d76973f9309e374","slug":"cold-increases-clothing-market-becomes-hot-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10634-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठंड बढ़ी, कपड़ों का बाजार हुआ गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठंड बढ़ी, कपड़ों का बाजार हुआ गर्म
Fri, 01 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। दिन में ठंडी हवाएं चलने से बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है। बच्चों के स्वेटर और जर्सी जमकर बिक रही है। महिलाएं फिलहाल कार्डिगन की खरीदारी पर ज्यादा जोर दे रही हैं। पुरुषों में ट्रैक सूट की मांग अधिक है। बाजार में गर्म बनियान और पजामी की बिक्री में भी तेजी आई है।
गर्म कपड़ों के विक्रेता राहुल जायसवाल ने बताया कि ठंड का मौसम शुरू होते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग अचानक ही बढ़ गई है। ठंड की वजह से गर्म कपड़ों का स्टाक दशहरा के तुरंत बाद ही मंगवा लिया गया था। ग्राहकों के लिए हर तरह का रेंज रखना भी जरूरी है। आकर्षक जैकेट और स्वेटर की मांग भी इन दिनों बढ़ी है। पुलोवर की मांग ज्यादा है। क्योंकि इसमें टोपी भी लगा रहता है। जो युवाओं को विशेष लुक प्रदान करता है। पुलोवर की मांग युवाओं में अधिक है।
स्वेटर से ज्यादा जैकेट की मांग : ठंड से बचाव के लिए स्वेटर की अपेक्षा जैकेट की मांग अधिक है। युवा टोपी वाले जैकेट खरीद रहे हैं। बच्चों के लिए भी जैकेट की खरीद की जा रही है। स्कूली बच्चों के रंगीन स्वेटर, जैकेट कोट ब्राडेड कंपनियों के गर्म कपड़ों की मांग अधिक है। महिलाएं कढ़ाई वाला साल व स्वेटर अधिक पसंद कर रही हैं।