फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Coarse grains are very beneficial for health

Maharajganj News: मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी

Tue, 12 Mar 2024 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Mar 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
Coarse grains are very beneficial for health
महराजगंज। उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एक लॉन किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य है कि मोटे अनाज जैसे मडुआ, रागी, ज्वार, बाजरा, सांवा कोदो आदि का सेवन भोजन के रूप में ग्रहण करने पर विशेष जोर दिया जाए और उसके उत्पादन को बढ़ावा कृषकों द्वारा दिया जाए। मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इनके सेवन से मधुमेह, रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड में लाभार्थियों को टुलकिट वितरित करते हुए उन्होंने सभी लाभार्थियों को अपने पैरों पर खड़े होने की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर श्री अन्न (मिलेट्स) उत्पाद के स्टाल लगाकर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. डीपी सिंह, डाॅ. त्रिवेणी तिवारी द्वारा श्री अन्न (ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, महुआ /रागी, मक्का आदि) की खेती करने एवं उसके होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी कृषकों को दिया गया। मिलेट्स के बने व्यंजन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी प्रकार समूह श्रेणी में बालविकास विभाग (आंगनबाड़ी) को प्रथम पुरस्कार, पुरस्कार, आपूर्ति महिला स्वयं सहायता समूह गोरखपुर को द्वितीय पुरस्कार एवं परिधान फारमर प्रोड्यूसर कम्पनी कप्तानगंज को तृतीय पुरस्कार विधायक ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed