{"_id":"6ad27bde31806d6c4e033814","slug":"cmo-inspected-chc-lakshmipur-and-checked-the-expiry-dates-of-medicines-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-187296-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएमओ ने सीएचसी लक्ष्मीपुर का किया निरीक्षण, जांची दवाओं की एक्सपायरी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएमओ ने सीएचसी लक्ष्मीपुर का किया निरीक्षण, जांची दवाओं की एक्सपायरी तिथि
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखी। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रहे उपचार की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ दवा वितरण कक्ष पहुंचे। यहां उन्होंने उपलब्ध दवाओं की एक्सपायरी तिथि जांचने के साथ वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। एक्सपायरी तिथि को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए और ऐसी दवाओं को उपयोग योग्य दवाओं से अलग कर नियमानुसार निस्तारित किया जाए।
सीएमओ ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों के उपचार में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. मनीष कश्यप, डॉ. निखिल, विपुल यादव, रामकृष्ण, आलमगीर, आत्मानंद, जितेंद्र कुमार, कंचनलता, नफीसा खातून, अर्चना, प्रभु, सतपाल और मुकेश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।