फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chowkidars should be given the status of state employees

Maharajganj News: चौकीदारों को दिया जाए राज्य कर्मचारी का दर्जा

Thu, 17 Oct 2024 07:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Oct 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Chowkidars should be given the status of state employees
महराजगंज। पुलिस विभाग में ग्राम प्रहरियों के रूप में तैनात ग्रामीण चौकीदारों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक कर विभिन्न समस्याओं को लेकर मंत्रणा की। इसके बाद मानदेय वृद्धि व राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष बारे खां ने कहा कि हम लोग प्रशासन के प्रमुख अंग हैं और लंबे समय से निष्ठापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। गांव की हर घटना व सूचना पहुंचाने का कार्य पुलिस की आंख व नाक बनकर कर रहे हैं। बावजूद हमारी समस्याओं से किसी को वास्ता नहीं। 2500 रुपये के मानदेय में अपना घर कैसे चला रहे हैं इसकी फिक्र हमारे विभाग को नहीं है। हमारे ऊपर ब्रिटिश काल का नियम आज भी प्रभावी रखा गया है जबकि पुलिस रेगुलेशन एक्ट के दायरे में चौकीदारों को लाना चाहिए।
विज्ञापन

हम लोगों को लाल रंग का साफा दिया जाता है, लेकिन आजकल तमाम राजनैतिक पार्टियां इस रंग के टोपी व गमछे का प्रयोग कर रही हैं। ऐसे में हमारी पहचान ही विलुप्त हो गई है। सरकार हम लोगों को खाकी वर्दी, जूता व नेमप्लेट उपलब्ध कराए तथा चौकीदारों की ड्यूटी जीडी के अनुसार लगाई जाए। सीमित मानदेय में गुजारा मुश्किल से हो रहा है। बैठक को संगठन के संयुक्त सचिव शिव कुमार कन्नौजिया व जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत ने भी संबोधित किया। बैठक के बाद वेतन वृद्धि व राज्य कर्मचारी के दर्जे के लिए ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान अनिरुद्ध, नाथू, उमेश, रामप्यारे, शिवकुमार, रामदयाल, शिवकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed