{"_id":"685be19793230647780f9625","slug":"chowkidars-roared-demanding-honorarium-hike-and-khaki-uniform-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-152811-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मानदेय वृद्धि और खाकी वर्दी की मांग को लेकर गरजे चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मानदेय वृद्धि और खाकी वर्दी की मांग को लेकर गरजे चौकीदार
Wed, 25 Jun 2025 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Jun 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में ग्राम प्रहरी (ग्रामीण चौकीदार) संघ ने मानदेय वृद्धि और खाकी वर्दी की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में चौकीदारों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, अस्थायी से स्थायी नियुक्ति, खाकी वर्दी और मानदेय को 2,500 रुपये से बढ़ाकर 24,400 रुपये करने की मांग की। उनका कहना है कि वर्तमान में मिलने वाला 2,500 रुपये का मानदेय महंगाई के इस दौर में अपर्याप्त है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है।
ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत ने बताया कि ब्रिटिश काल के 1873 के नियम आज भी लागू हैं, जो आधुनिक समय के लिए अप्रासंगिक हैं। चौकीदारों को लाल साफा दिया जाता है, जो उनकी पहचान को धूमिल करता है, क्योंकि कई राजनीतिक दल लाल गमछे का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि खाकी वर्दी, पैंट-शर्ट, जूता, बेल्ट और ग्राम प्रहरी लिखा हुआ नेमप्लेट प्रदान किया जाए ताकि उनकी पहचान पुलिस के अंग के रूप में स्पष्ट हो।
प्रदेश संयुक्त सचिव शिवकुमार कन्नौजिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस रेगुलेशन के तहत 24 घंटे गांव की निगरानी करते हैं और महीने में 4-5 दिन थानों पर 12-14 घंटे की ड्यूटी देते हैं। चौकीदारों ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के मानकों के अनुसार न्यूनतम 24,400 रुपये मानदेय की मांग की। इस दौरान कोदई, श्रीराम यादव, अशफाक अहमद, शेषमन, रामप्यारे, योगेंद्र, मजीद, राम रतन, प्रवीण मौजूद रहे।