{"_id":"65788228ef83b7d19e0f56e4","slug":"chowkidar-roars-demanding-status-of-state-employee-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-11492-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर गरजे चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर गरजे चौकीदार
Tue, 12 Dec 2023 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण चौकीदार संघ के जिला इकाई पदाधिकारियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष बाले खां ने कहा कि चौकीदारों को स्थाई करने की मांग की जा रही है, जिससे उन्हें भी राज्य कर्मचारी का दर्जा मिल सके। आज तक चौकीदारों के साथ पुराने नियम को ही दोहराया जा रहा है। पुराने नियमों का परिर्वतन करते हुए चौकीदारों को खाकी वर्दी, पैंट शर्ट, लाल टोपी, जूता बेल्ट, सहित अन्य जरूरी सामान दिए जाए। महंगाई के दौर में 2500 रुपये ही मिलते हैं, जिससे आर्थिक दशा खराब होती जा रही है। ऐसे में इसे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकार द्वारा 18500 रुपये दिए जाने का वादा किया गया था, लेकिन पूरा नहीं हुआ। चौकीदार 24 घंटे कार्य करते हैं। थानों में भी समय-समय पर डयूटी लगती रहती है, लेकिन सरकार चौकीदारों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सभी चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए वेतन वृद्धि की जाए। इस मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव शिवकुमार कन्नौजिया, इंद्रजीत, रामनाथ, मनोज, शिवराज प्रसाद मौजूद रहे।