फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chinese infiltrator wanted to visit pyramid in Egypt, sent to jail

Maharajganj News: मिस्र में पिरामिड देखने जाना चाहता था चीन का घुसपैठिया, भेजा गया जेल

Thu, 16 Jan 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 16 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chinese infiltrator wanted to visit pyramid in Egypt, sent to jail
गिरफ्तार चीन का नागरिक। 
महराजगंज। सोनौली सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार चीनी नागरिक पेंग मिनहुई को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि गलती से भारतीय सीमा में आ गया था। वह मिस्र में पिरामिड देखने जाना चाहता है। वह कैसे वहां तक पहुंचता, इसके बारे में कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पेंग मिनहुई ने बताया कि वह चीन के हुनान प्रांत से दिसंबर 2024 में बस से तिब्बत की राजधानी ल्हासा आया था। वहां से पैदल नेपाल की राजधानी काठमांडो में दो जनवरी 2025 को पहुंचा। वहां पर उसने एक साइकिल और एक नेपाली सिम खरीदा। इसके बाद वह 10 जनवरी 2025 को चितवन पहुंचा था। वहां पर उसने चाइनीज करेंसी को नेपाली मुद्रा में एक्सचेंज किया।
विज्ञापन

इसके बाद साइकिल से ही नेपाल-भारत सीमा के रास्ते लुंबिनी होते हुए मिस्र में वहां का पिरामिड देखने जाने की बात कही। पूछताछ में बिना वीजा एवं साइकिल से कैसे जाओगे पूछने पर कुछ नहीं बता पाया, फिर गलती से भारतीय सीमा में आ जाने की बात कही। वह फूड डिलेवरी बॉय का काम करता है। उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जूनियर हाईस्कूल तक की शिक्षा ग्रहण की है। उसके पिता की मौत वर्ष 2008 में हो गई थी। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने आरोपी चीन के नागरिक पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed