फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chinese colors fade, homes are being decorated with indigenous garlands.

Maharajganj News: चाइनीज रंग फीका, स्वदेशी झालरों से सज रहे घर-द्वार

Fri, 17 Oct 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Chinese colors fade, homes are being decorated with indigenous garlands.
शास्त्री नगर वार्ड में इलेक्ट्रानिक दुकान से झालरों की खरीदारी करते लोग।
महराजगंज। इस बार दीपावली कई मामलों में खास होने वाली है। नए जीएसटी स्लैब लागू होने के साथ-साथ स्वदेशी अपनाओ के आह्वान के बीच यह पड़ने वाला यह पहला पर्व होगा। त्योहार बिक्री स्वदेशी उत्पादों का न सिर्फ भविष्य तय करेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि विदेशी उत्पादों में अभी कितना दमखम बाकी है। बिजली के झालरों की बिक्री का बाजार बता रहा कि इस बार चाइनीज झालरों का कब्जा त्योहार पर नहीं रहने वाला क्योंकि चाइनीज झालरों के कम रेट को देसी झालरों ने परंपरागत आकृतियों के सहारे मात देने की तैयारी की है। चाइनीज झालरों की 50 रंगबिरंगी झालर जहां 35 रुपये की बिक रही वहीं दीप व फूल की आकृति वाली देसी झालरों का दाम 50 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक पहुंच रहा। कारोबारियों के मुताबिक अबतक की बिक्री के हिसाब से चाइनीज झालरों का बाजार इस बार फीका रहने वाला है। क्योंकि स्वदेशी मुहिम के बीच परंपरागत झालरों का समावेश करने से देसी झालरों से लोग घर द्वार की सजावट करेंगे। दीपावली पर झालरों के कारोबारी अमित वर्मा ने बताया कि उनके यहां झालरों की कई रेंज मौजूद है। चाइनीज झालरों के अलावा इस बार विभिन्न आकर्षक आकृति वाली देसी झालर भी उपलब्ध हैं। छोटे कारोबारी चाइनीज झालरों के सस्ता मिलने के कारण खरीद तो रहे हैं लेकिन देसी झालरों के आगे इनकी बिक्री बहुत कम है। कारोबारी सुमित वर्मा ने बताया कि निर्माण जरूर अपने देश में झालरों का होने लगा लेकिन बल्ब चाइनीज ही इसमें इस्तेमाल हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed