{"_id":"67eede4eeb57fe3dd20960ec","slug":"child-set-fire-to-the-stalk-woman-got-burnt-while-trying-to-save-the-grain-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-146127-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चे ने डंठल में लगाई आग, अनाज बचाने में महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चे ने डंठल में लगाई आग, अनाज बचाने में महिला झुलसी
Fri, 04 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
परतावल। खेतों में फसल के गेहूं की डंठल से भूसा बनाने की जद्दोजहद में किसी बच्चे ने डंठल में ही आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गेहूं कटाई के बाद बोरी में अनाज भर रही एक बुजुर्ग महिला झुलस गई।
बताया गया है कि कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग खड़ी फसल तक नहीं पहुंची नहीं तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने आग लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार टोला सलेमपुर निवासी संवारी देवी की लगभग एक एकड़ गेहूं की फसल कंबाइन मशीन से काटी गई। गेंहू खेत में ही एक किनारे गिरा दिया गया था। संवारी देवी गेंहू को घर ले जाने के लिए बोरी में भर रही थी। अभी लगभग आधा से अधिक गेंहू बचा ही था कि भूसा बनाने वाले लोगों से परेशान एक सिरफिरे बच्चे ने डंठल में आग लगा दी। कुछ दूरी पर खेल रही एक बच्ची ने उसे आग लगाते हुए देखा था। देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। खेत में रखा गेंहू भी जलने लगा। बोरी में लगी आग को बुझाने के दौरान संवारी हल्की सी झुलस गई और चिल्लाकर वहीं गिर पड़ी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें श्यामदेउरवां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घंटों मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया सका।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।