फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CHC gets biochemistry analyzer machine

Maharajganj News: सीएचसी को मिली बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन

Thu, 23 Oct 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
CHC gets biochemistry analyzer machine
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल में अब जल्द ही बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन के जरिए लिवर, किडनी, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल सहित 30 से अधिक प्रकार की जांचों की सुविधा लोगों को मिलेगी। मरीजों को निजी लैबों में जेब ढीली नहीं करनी होगी। सीएचसी स्तर पर ही जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने से समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। अब तक मरीजों को कई तरह की जांचों के लिए जिले के बाहर जाना पड़ता है या निजी पैथोलॉजी पर निर्भर रहना पड़ता है। नई मशीन के आने से मरीजों को सुविधा मिलेगी और जांच रिपोर्ट भी कम समय में उपलब्ध हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मशीन की मदद से लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, सीरम प्रोटीन, बिलीरुबिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस सहित कई प्रकार की जांचें की जा सकेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लगातार संसाधनों में वृद्धि की जा रही है। बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन इसी का हिस्सा है, जो ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed