{"_id":"58d0313b4f1c1b2e4a1a2c7b","slug":"change-weather-patterns-damage-to-crops-from-hailstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 21 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सोमवार की दोपहर अचानक मौसम के बिगड़े मिजाज से जिले भर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को जहां बढ़ते तापमान के बीच ठंड का एहसास कराया वहीं जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। तेज हवा के झोकों से कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए। अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा और धीरे धीरे बादल घिरने लगा। देखते ही देखते हवा के तेज झोकों के साथ हुई झमाझम बारिश के बीच जिला मुख्यालय व जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। खास कर दलहन व तिलहन फसलों व गेहूं की फसल पर भी ओलावृष्टि की मार पड़ी है। हालांकि बारिश से तापमान में कमी भी आई और ठंडी हवा के झोकों ने लोगों को इसका एहसास भी कराया।
रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को अपराह्न करीब सवा तीन बजे नौतनवां क्षेत्र में गरज - तड़क व तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसान चिंतित हैं। गेहूं, सब्जी, दलहन आदि फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
नौतनवां तहसील क्षेत्र के सोनपिपरी, सिरसिया खास, खोरिया बाजार, रामनगर, करमहवां, दुर्गापुर, महुअवां नं. 1, बैरवा चंदनपुर, बैरवा बनकटवा, रामनगर, चखनी, धोतिहवा, कजरी आदि क्षेत्रों में तेज हवा के साथ ओले पड़े और बारिश हुई। जिससे गेहूं की तैयार फसल ओलावृष्टि से प्रभावित हो गई। साथ ही सब्जी, तिलहन-दलहन, आम आदि को काफी नुकसान हुआ है। किसान दयाराम, करीमुल्लाह, हेमन्त कुमार श्रीवास्तव, सुधिराम यादव , मनीष श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, बबलू यादव, रामवृक्ष यादव, रमेश, मकसूद आलम आदि ने बताया कि ओला से काफी नुकसान हुआ है।