{"_id":"65f06e8de6f96c7f1f0cc2e8","slug":"celebrate-festivals-with-mutual-brotherhood-and-harmony-sdm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-117703-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्वक मनाएं : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्वक मनाएं : एसडीएम
Tue, 12 Mar 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 Mar 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। त्योहार होलिका दहन, होली, रमजान सहित लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में दोनों समुदायों सहित संभ्रात व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोगों से त्योहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुए कानून को बनाएं रखने की बात कही गई।
एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाई चारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चाहिए। सीओ अनिरूद्ध कुमार ने कहा होली व रमजान के त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी। यदि नगर व क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति ने अफवाह फैलाने और अराजकता करने की कोशिश की तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर व क्षेत्र के गांवों में चिह्नित स्थान पर ही होलिका दहन करें। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान पर भी चर्चा हुई। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया कि यदि आपके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग होती है या कोई भी व्यक्ति त्यौहार में अराजकता फैला रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक फरेंदा राहुल शुक्ला, सुकांत, धनंजय यादव, रामप्रताप यादव, जावेद आलम, बबलू गुप्ता मौजूद रहे।