फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cdo meeting in vikash bhawan

समयसीमा के तहत कराएं मनरेगा का कार्य : सीडीओ

Sat, 31 Jul 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
cdo meeting in vikash bhawan
विकास भवन सभागार में बैठक को संबोधित करते सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
समयसीमा के तहत कराएं मनरेगा का कार्य : सीडीओ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मनरेगा योजना के तहत जो भी कार्य जिले में कराए जा रहे हैं उसे समयसीमा का ध्यान रखते हुए कराया जाए। श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान भी किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मनरेगा योजना के तहत जो भी कार्य जिले में कराए जा रहे हैं उसे समयसीमा का ध्यान रखते हुए कराया जाए। श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान भी किया जाए।

यह बातें मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को दोपहर में विकास भवन सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि वे संबंधित ब्लॉक में खेल मैदान विकसित करने, मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्मित कराने, पोषण वाटिका विकसित करने तथा नर्सरी का निर्माण कराने को लेकर भूमि को चिह्नित करते हुए उनका आगणन तैयार कराते हुए कार्य प्रारंभ कराएं। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को भी तीव्र गति से पूरा कराया जाए। अपूर्ण सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों के निर्माण को भी समय से पूरा कराते हुए उसे स्वयं सहायता समूह को अनुबंध पत्र के शर्तों के अनुसार हस्तांतरित कराना सुनिश्चित करने को कहा है। बीएसए को भी निर्देशित किया कि वे कायाकल्प योजना के तहत न्यूनतम पांच विद्यालयों का निरीक्षण कराने तथा उसकी प्रगति रिपोर्ट पांच तारीख तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस दौरान डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, पीडी राजकरन पाल, उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी, डीपीआरओ केबी वर्मा, सभी बीडीओ, सभी एपीओ, सभी एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed