फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP formulates strategy for 'Seva Sankalp Abhiyan'; focus to be on increasing public participation.

Maharajganj News: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, जनभागीदारी बढ़ाने पर रहेगा जोर

Tue, 08 Sep 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
BJP formulates strategy for 'Seva Sankalp Abhiyan'; focus to be on increasing public participation.
-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे 13 कार्यक्रम
विज्ञापन

-कार्यशाला में तय किए गए संयोजक व सह संयोजक
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के संकल्प, सेवा और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर सोमवार को नेहरु नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कार्यशाला में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 13 कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। साथ ही कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संयोजक और सह संयोजकों के नाम भी तय किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम की भावना और सुशासन रहा है। यह विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संस्कारों से निर्मित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए। सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के साथ ही सोशल मीडिया का सक्रिय और सुनियोजित उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को केवल सहभागी के रूप में नहीं, बल्कि उत्तरदायी संवाहक के रूप में निभाए।
कार्यशाला में आशीर्वाद का दिया, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जन सेवक महाकुंभ सहित सभी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, परदेसी रविदास, ब्लाक प्रमुख सोनी कश्यप, ओम प्रकाश जायसवाल, आनंद शंकर वर्मा, राजेश जायसवाल, गिरजेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed