{"_id":"6a9f26df0884164f0f060a41","slug":"waiter-assaulted-over-delay-in-serving-salad-shoulder-broken-maharajganj-news-c-7-gkp1057-1444003-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सलाद पहुंचाने में देरी पर वेटर से मारपीट, कंधा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सलाद पहुंचाने में देरी पर वेटर से मारपीट, कंधा टूटा
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टनगर की कैंटीन में चार युवकों पर कुर्सी से पीटने का आरोप
महराजगंज का रहने वाला है पीड़ित सोनू
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक कैंटीन में सलाद पहुंचाने में देरी को लेकर वेटर से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने वेटर को कुर्सी और लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसका बायां कंधा टूट गया। बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी सोनू चौहान (30) ट्रांसपोर्टनगर स्थित कैंटीन में वेटर का काम करता है। उसने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर की शाम करीब सात बजे चार युवक कैंटीन में खाना खाने पहुंचे थे। वह उनके ऑर्डर की चीजें एक-एक कर पहुंचा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वकील निषाद नाम के युवक ने सलाद मांगा।
सोनू के मुताबिक, वह सलाद लेने गया ही था कि युवक ने दोबारा आवाज लगाकर देरी को लेकर नाराजगी जताई और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मौजूद अन्य युवक भी विवाद में शामिल हो गए। तहरीर के अनुसार, चारों ने सोनू के साथ मारपीट की और कुर्सी से भी पीटा। कैंटीन में मौजूद लोगों और संचालक ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। आरोप है कि इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
मारपीट में सोनू के बाएं कंधे में चोट आई। जांच में कंधे में फ्रैक्चर की बात सामने आई है और उसका इलाज चल रहा है। सीओ कैंट कीर्तिनिधी आनंद बताया कि पुलिस ने छह सितंबर को तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।