फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Boundary wall built on access path land demolished; encroachment removed.

Maharajganj News: चकमार्ग की जमीन पर बनी चहारदीवारी को कराया ध्वस्त, हटाया अतिक्रमण

Tue, 08 Sep 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Boundary wall built on access path land demolished; encroachment removed.
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर 11 लोहिया नगर में चकमार्ग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने जेसीबी से बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कराकर 0.0160 हेक्टेयर चकमार्ग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि लोहिया नगर वार्ड में गाटा संख्या 2187 में 0.0160 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। इस पर अलीपुर, जनपद गोरखपुर निवासी राजेश्वर, आशुतोष, बालेंद्र देव, आनंद देव और शशि देव ने चहारदीवारी खड़ी कर कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल ने जमीन की पैमाइश कर अतिक्रमित हिस्से को चिह्नित करते हुए मौके पर लाल निशान लगाया था। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी किए गए। नोटिस के बावजूद निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद सोमवार को राजस्व और नगर निकाय की संयुक्त टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने चहारदीवारी हटवाकर चकमार्ग की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed