फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Canal track is being tied by installing JCB machine

Maharajganj News: जेसीबी मशीन लगाकर नहर की पटरी को बंधवाया जा रहा

Sat, 15 Jul 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Canal track is being tied by installing JCB machine
जेसीबी मशीन लगाकर नहर की पटरी को बंधवाया जा रहा
महराजगंज। विकास खंड पनियरा ग्राम सभा बैदा में कटी बड़ी नहर को जेसीबी मशीन लगाकर नहर की पटरी को बंधवाया जा रहा है। सिंचाई विभाग 18 मजदूरों को लगाकर बोरियों में मिट्टी भरकर कटान स्थल को भराव रहा है। किसानों का आरोप है कि विभाग मननानी तरीके से नहर में पानी छोड़ देता है। जब सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है, तो पानी नहीं रहता है। किसान बालगोविंद गुप्ता ने बताया कि लगभग 100 किसानों की रोपाई डूबी हुई है। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। गांव के बोला, घनश्याम, सितेंद्र गुप्ता, दुर्गेश यादव, मोहन गुप्ता, सुधीर, सुदामा, रामकुमार, बबलू गुप्ता, चंद्रिका, इंद्रासन, दिलीप गुप्ता, सनेही, सुरेश आदि ने कहा कि खेत में जलभराव से फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

अवर अभियंता सिंचाई विभाग प्रथम आबिद अली का कहना है कि कटान स्थल पर मिट्टी भरने के लिए 18 मजदूरों को लगाया है, जो बोरियों में मिट्टी भरकर बांध रहे हैं। दो जेसीबी मशीन लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed