फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CAA...Drone surveillance in border areas, keeping an eye on sensitive places

Maharajganj News: सीएए...बॉर्डर एरिया में ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर नजर

Wed, 13 Mar 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
CAA...Drone surveillance in border areas, keeping an eye on sensitive places
महराजगंज। देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होते ही पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार से ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की कड़ी नजर है। सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मिश्रित आबादी के सीमावर्ती गांव में पुलिस और सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

सीमावर्ती नेपाल से सटे गांव में गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। सीमा पर संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। सरहद के 84 किमी नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील गांव में कस्टम, पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सोनौली बॉर्डर सहित सीमावर्ती गांव में नाकेबंदी करते हुए भारत-नेपाल आने जाने वालों की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर नौतनवा क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी, कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस और एसएसबी जवानों ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमा पर नाकेबंदी कर नेपाल की तरफ से भारत जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। साथ ही सीमावर्ती झेत्र के पगडंड़ियों श्यामकाट, एसएसबी रोड, बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर संयुक्त रूप से चेकिंग की गई। कुछ संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और यात्रियों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर पगडंड़ियों पर विशेष निगरानी की जा रही है। सीमा पर प्रवेश के दौरान किसी को समस्या न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कस्टम पुलिस व एसएसबी संयुक्त रूप से जांच करने के साथ ही पेट्रोलिंग भी कर रही है। भारत-नेपाल के सोनौली और ठूठीबारी सीमा पर एजेंसियां कड़ी निगरानी कर रही हैं। खुफिया एजेंसियों ने भी डेरा डाल दिया है। साथ ही 24 घंटे सरहद के पगडंडियों पर संयुक्त गश्त किया जा रहा है। अवैध रूप से घुसपैठ पर नजर रखी जा रही है। कस्बे के अंदर और सीमावर्ती गांव में लगाए गए कैमरों की पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है। सीमा पर जांच और आईडी चेक करने के बाद ही प्रवेश मिल रहा है।


सोशल मीडिया पर है कड़ी नजर
सीएए लागू होने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी है। भारत नेपाल के सीमावर्ती जनपद महराजगज में पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस सोशल मीडिया में भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी निगरानी कर रही है। साथ ही जनपद के सभी थानाध्यक्षों को इलाके के लोगों से बातचीत कर माहौल को शांत रखने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed