फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   By marrying widow

विधवा को शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक यौन शोषण

Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
By marrying widow
विधवा को शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक यौन शोषण
विज्ञापन

महराजगंज। पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में विधवा को शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक एक युवक यौन शोषण करता रहा। इस मामले में शिकायत के बाद भी मुकामी थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध महिला ने शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
तहरीर के मुताबिक पीड़िता के पति की आठ वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह बच्चों के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी। उसने आरोप लगाया है कि पति की मौत के दो वर्ष बाद गांव का एक युवक घर में अकेला देख घुस आया और दुष्कर्म किया। उसने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तो युवक को खुद को अविवाहित बताकर शादी करने का आश्वासन दिया। उसके बाद आरोपी युवक ने बड़े भाई की शादी हो जाने के बाद शादी करने का झांसा देकर छह वर्षों तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के भाई की शादी हो जाने के बाद युवक से शादी करने की बात करने उसके घर गई थी, तब युवक ने दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। इस संबंध में एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

कई बार तहरीर देने के बाद भी नहीं की कार्रवाई
विधवा ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मामले में कई बार पुरंदरपुर पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस सुबह थाने बुलाती थी और देर शाम को घर भेज देती थी। इसके चलते वह आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर हो चुकी है। पीड़िता में चेतावनी दी है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 25 मई को बच्चों के साथ जिला मुख्यालय पर धरना देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed