फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buses will return to the depot Sonauli Mathura

सोनौली डिपो से मथुरा तक चलेंगी बसें

Sun, 17 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Sun, 17 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Buses will return to the depot Sonauli Mathura
रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
 तीर्थयात्रियों को देखते हुए सोनौली डिपो से जल्द ही वृंदावन और मथुरा के लिए बसें चलाई जाएंगी। अभी तक इस डिपो से दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी के लिए ही बसें चलती थीं।
विज्ञापन

नेपाल बार्डर से सटा होने के कारण सोनौली डिपो का महत्व बढ़ जाता है। डिपो में इस कुल 22 बसें हैं। जो दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी तक चलती हैं लेकिन नेपाल बार्डर से आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो में बसें बढ़ाई जाएंगी। साथ ही चालकों की भर्ती की जाएगी। बसों के आने व चालकों की भर्ती के बाद डिपो से वृंदावन व मथुरा के लिए बसें चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन

संविदा पर चालकों की भर्ती 20 को
महराजगंज। सोनौली डिपो में संविदा पर 50 और चालक रखे जाएंगे। इसके लिए 20 जुलाई को भर्ती होगी। संविदा चालकों के लिए आठवीं पास के साथ दो साल पहले का हैवी लाइसेंस होना चाहिए। उम्र की कोई बाधा नहीं है। मूल प्रमाण पत्र के साथ 20 जुलाई को सुबह दस बजे सोनौली डिपो में पहुंचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली डिपो में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बसों के आने के बाद वृंदावन व मथुरा के लिए बसें चलाई जाएंगी। बसों के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बसों के साथ ही चालकों की भर्ती की जाएगी। संविदा पर चालकों की भर्ती 20 जुलाई को होगी। मथुरा व वृंदावन बसें चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और डिपो की भी आय होगी।
महेश लाल, एआरएम, सोनौली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed