फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus service from Baspar Mishra to Maharajganj has been stalled for 10 years.

Maharajganj News: बासपार मिश्र से महराजगंज के लिए बस सेवा 10 साल से ठप

Mon, 23 Feb 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Baspar Mishra to Maharajganj has been stalled for 10 years.
घुघली। क्षेत्र में आवागमन के लिए परिवहन सुविधा दम तोड़ रही है। बासपार मिश्र सहित करीब एक दर्जन गावों की आबादी के लिए परिवहन की सुविधा 10 साल से बंद है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोगों को बस सेवा के लिए घुघली तक आना पड़ रहा है। इससे लोगों को ज्यादा रकम खर्च कर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सपा सरकार में विधायक रहे सुदामा प्रसाद के गांव बासपार मिश्र से वर्ष 2012 में यात्री सुविधा को देखते हुए रोडवेज बस का संचालन शुरू हुआ था लेकिन सरकार जाते ही बस सेवा को आर्थिक नुकसान दिखाकर बंद कर दिया गया। इससे लोगों को आने-जाने में टेंपो व टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। लोगों का आरोप है की टेंपो चालक मनमाना किराया वसूलते है। बसंतपुर गांव निवासी शैलेश शर्मा, राम नवल, प्रदीप सिंह, परसौनी निवासी अरुण सिंह आदि लोगों ने बताया कि रोडवेज का संचालन नहीं होने से पेरशानी हो रही है।
विज्ञापन

यहां से गुजरती थी बस
बासपार मिश्र से 10 वर्ष पूर्व संचालित होने वाली बस ढेकही चौराहा से, परसौनी तिराहा से होते हुए बसंतपुर बाजार से रामपुर वलडीहा होते हुए पुरैना के रास्ते शिकारपुर होते हुए महाराजगंज होकर गोरखपुर तक जाती है। अब इस बस सेवा से बंद हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर व महराजगंज के लिए सरकारी बस नहीं
बासपार मिश्र बस सेवा बंद होने से लगभग सवा दो लाख आबादी प्रभावित है। इतनी आबादी के लिए आज तक सरकारी बस की कोई सुविधा नहीं। इस संबंध में कोई जन प्रतिनिधि भी आगे नहीं आया। किसान नेता रमाकर कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि एक परिवहन बस सेवा खुशहालनगर से महाराजगंज तक है। वह बस भी कभी-कभार ही आती है। वह बस भी कब आती है और कब जाती है पता ही नहीं चल पाता है।
वर्जन
मुख्यालय से घुघली होते हुए रोडवेज की बस जाती है। बासपार मिश्र के लोग इस बस से यात्रा कर सकते हैं।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed