{"_id":"664be335ed2d8f01c10c7214","slug":"bricks-and-stones-pelted-at-patidars-eight-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-122914-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पटीदारों में चले ईंट-पत्थर, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पटीदारों में चले ईंट-पत्थर, आठ घायल
Tue, 21 May 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 21 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में पुरानी रंजिश में सोमवार की शाम को दो पटीदारों में मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला तथा एक पुरुष की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परसामलिक थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव में सोमवार की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो पटीदार आपस में भिड़ गए, बताया जाता है कि इस दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। इसमें प्रथम पक्ष से सहजाद आलमग, साजमा खातून, अफसर जहां व दूसरे पक्ष से महमूद खान, बसरून निशा, साबिया, मुम्मे कलसुम, सबाना खातून घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद