फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brainstorming on the development of Heritege sites

पुरातात्विक स्थलों के विकास पर मंथन

Mon, 15 Jan 2018 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 15 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the development of Heritege sites
पुरातात्विक स्थलों के विकास पर मंथन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सिटीजन फोरम की ओर से जिला पंचायत सभागार में रविवार को महराजगंज के पुरातात्विक महत्व के स्थलों के विकास के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने महराजगंज जिले के पुरातात्विक महत्व के स्थलों पर प्रकाश डालते हुए विकास कार्य कराने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार ने कहा कि 1997-98 में पुलिस अधीक्षक पद पर रहते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास के संग्रहालय के कर्मी कृष्णानंद त्रिपाठी के सहयोग से पुरातात्विक स्थलों का सर्वे करवाए थे। उन्होंने खुद की लिखी हुई पुस्तक में महराजगंज जिले के पुरातात्विक महत्व के स्थलों से संबंधित एक लेख के बारे में भी चर्चा की। साथ ही चौक क्षेत्र में स्थित राम ग्राम स्तूप के पुरातात्विक महत्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले में केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से पुरातत्व विभाग का कार्यालय खोली जाएगी। ताकि पुरातात्विक महत्व के स्थलों को संरक्षित किया जा सके। डॉक्टर परशुराम गुप्ता ने जिले के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed