फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Borders open for two more hours to ease traffic jams

Maharajganj News: जाम कम करने के लिए दो घंटे अधिक खुली सीमा

Sun, 21 Sep 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Borders open for two more hours to ease traffic jams
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर 12 दिनों से भारतीय सीमा में लगे 12 किमी मालवाहक वाहनों के जाम की समस्या को देखते हुए अर्द्ध रात्रि तक बॉर्डर खुला रहेगा। इसमें मालवाहक ट्रक रात 12 बजे तक नेपाल में प्रवेश करेंगे। जबकि अभी तक रात 10 बजे तक ही वाहनों का आवागमन होता रहा है। शनिवार की शाम सोनौली भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों की जाम की समस्या को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक के बाद शनिवार को रात्रि 12 बजे तक सीमा को खोलने की सहमति बनी। सोनौली बाॅर्डर से 12 किमी लंबे जाम में करीब 2000 ट्रक फंसे हैं। दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कानपुर, सहित दर्जनों राज्यों से आकर गड़ियां फंसी हैं। इसके कारण चालक परेशान हैं। बारिश के कारण नेपाल के बेलहिया कस्टम परिसर में जगह न होने के कारण गाड़ियां रुक नहीं पा रही हैं। जैसे-जैसे जगह मिल रहा है, गाड़ियां नेपाल जा रही हैं। इसको देखते हुए भारत और नेपाल दोनों देशों के कस्टम अधिकारियों ने आपस में विचार-विमर्श कर ट्रकों के लंबी कतार को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया हैै।
विज्ञापन

कोतवाल सोनौली अजित प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों के जाम की समस्या को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों के निर्णय के बाद शनिवार रात 12 बजे तक नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रक रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed