{"_id":"228a7de717d23688a64cc30fac54ad93","slug":"bjp-workers-condemned-fake-charges-on-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पर केस से भाजपा कार्यकर्ता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पर केस से भाजपा कार्यकर्ता नाराज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद पर दर्ज फर्जी मुकदमे और भाजपा नेताओं पर हमला करने और उनकी गाड़ी तोड़े जाने को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल और पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि हमारे नेताओं पर हमले किए गए, गाड़ियां तोड़ी गईं, खुलेआम उपद्रव मचाया गया। पुलिस तमाशबीन बनी रही। हमारे सांसद के आवास पर पथराव किया गया। फायरिंग भी हुई। उल्टे हमारे सांसद पर फर्जी मुकदमों की भरमार किसके इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने सब देखा है।
उन्होंने चेतावनी देते हए कहा कि सांसद पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं किया गया और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय जनता पार्टी आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष जयमंगल कन्नौजिया, अंगद गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रमोद त्रिपाठी, ओम प्रकाश पटेल, शेषनाथ सिंह, उमेश जायसवाल, परदेशी प्रसाद, अशोक यादव, काशीनाथ सिंह, वृजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संजय वर्मा, अशोक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।