{"_id":"66c3669d18cc5bc970048d58","slug":"bike-fell-out-of-control-two-friends-died-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129350-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, दो दोस्तों की मौत
Mon, 19 Aug 2024 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 Aug 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के रुदौली गांव के पास सड़क के किनारे पानी में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बेलहरिया गांव निवासी रईस उर्फ नूर मोहम्मद और शैलेश धारीवाल बाइक से नौतनवा किसी काम से गए थे। वहां से जरूरी काम पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे। रुद्रौली गांव के पास सड़क के किनारे पानी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर उसमें फिसल गई। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष निचलौल देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया। संवाद