Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bhadi thand

नहीं दिखे सूर्य देव, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी, लोगों की दिनचर्या बदली

Thu, 09 Jan 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
bhadi thand
महराजगंज में नगरपालिका के सामने अलाव के पास बैठे लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
नहीं दिखे सूर्यदेव, हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में हल्की बूंदाबांदी से ठंड से लोग कांप गए। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को भी कड़ाके की ठंड रही। दिन भर हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे आने जाने में परेशानी हुई। जरूरी कामों से आए लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। बाजार भी देरी से खुले। अलाव के सहारे ठंड दूर करने का प्रयास लोगों ने किया। शहर में प्रमुख स्थानों पर अलाव का इंतजाम देखा गया।
रोजाना बढ़ ठंड बढ़ती जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। सबसे ज्यादा पशु व पक्षियों को हो रही है। चल रही शीतलहर ठंड को बढ़ाने का काम कर रही है। बुधवार को भी कड़ाके की ठंड रही। सूर्यदेव ने दर्शन ही नहीं दिए। हालांकि कोहरे का भी असर दिखाई दिया। सुबह सूरज निकलने से पहले ही कोहरे की चादर आसमान में छा गई जो 9 बजे तक रही। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी से ठंड के साथ बढ़ी गलन से लोग परेशान रहे। गलन की वजह से घरों में लोग अलाव, हीटर के सहारे वक्त गुजारते रहे। मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकले। नौतनवां, सोनौली, घुघली, सिसवा, कोल्हुई समेत अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि हवा के वेग में भारी कमी देखी गई और चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। आने वाले दिनों में ठंड बढेगी। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम कुंज विहारी अग्रवाल ने बताया कि जिले में सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव का इंतजाम है। साथ ही कंबल भी वितरित कराए गए हैँ। इसके अलावा रैन बसेरा में बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
ठंड लगने से किसान की मौत
पुरंदरपुर। ग्राम पंचायत सिंहपुर थरौली में किसान की मौत ठंड लगने से होने का दावा परिजनों ने किया है। परिजनों के मुताबिक रामरतन शर्मा 65 खेत की रखवाली करने गए थे। वहां उन्हें ठंड लग गई, जिससे उन्होंने खेत में ही दम तोड दिया। परिजन शव को घर लेकर आए और अंतिम संस्कार किया। उप जिलाधिकारी नौतनवां जसवीर सिंह का कहना है कि जांच कराने का बाद जरूरी सहायता दी जाएगी।

गरीबों में कंबल वितरित
नौतनवां। कड़ाके की ठंड को देखते हुए परसोहिया मुहल्ले में बुधवार को भाजपा नेता जितेंन्द्र जायसवाल ने 45 गरीबों में कम्बल का वितरित किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य है। इस मौके पर सीताराम लोहिया, राहुल गौंड़, नफीस अंसारी, राजीव शर्मा, अजय श्रीवास्तव, रफीक अहमद, बैजू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed