{"_id":"66ce5cdfd33d54d46400b0a4","slug":"be-careful-your-dress-might-get-ruined-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129871-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जरा बच के चलिए, कहीं ड्रेस न हो जाए खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जरा बच के चलिए, कहीं ड्रेस न हो जाए खराब
Wed, 28 Aug 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
भुवनी गांव में खराब सड़क से होकर जाते बच्चे।
खुशहालनगर। क्षेत्र के भुवनी गांव में करीब 20 मीटर सड़क खराब है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। ड्रेस खराब होने पर बच्चों को घर लौटना पड़ता है। अक्सर कीचड़युक्त पानी से होकर जाने पर ड्रेस पर छीटें पड़ जाते हैं। समस्या के समाधान के लिए गांव के लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों से कही, लेकिन किसी से ध्यान नहीं दिया।
राहुल ने बताया की कई बार शिकायत हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चे स्कूल जाते समय गिर जाते हैं। ड्रेस खराब होने पर घर चले जाते हैं। अमन ने कहा की सरकार को ओर से गांव को सुंदर बनाने के लिए तरह तरह के योजना का संचालन कर रही है, लेकिन यह योजना धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है। सड़क पर होने वाले जलजमाव से लोगों में डर बना हुआ है कि कहीं कोई संक्रामक बीमारी पैर न पसारना शुरू कर दे। इसकी कई बार शिकायत भी हुई है, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बीडीओ अमरनाथ पांडेय ने कहा कि जल्द ही कार्य योजना तैयार करके समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।